{"_id":"5f47fa7e1b08151dc54a42ef","slug":"adg-arrives-in-bhadohi-class-of-police-station-head-in-crime-review","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही पहुंचे एडीजी, अपराध समीक्षा में थानेदारों की लगाई क्लास, कहा-टॉप टेन अपराधियों पर सख्ती करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही पहुंचे एडीजी, अपराध समीक्षा में थानेदारों की लगाई क्लास, कहा-टॉप टेन अपराधियों पर सख्ती करें
Thu, 27 Aug 2020 11:55 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन बृजभूषण ने कहा कि अपराधी कितना भी बड़ा हो उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। आपराधिक किस्म के लोगों को चिह्नित कर उनके असलहे जब्त होंगे। वे गुरुवार को भदोही के पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से रूबरू हुए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अपराधों पर रोक लगाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। घटनाओं के खुलासे के लिए टीमें गठित की जाती हैं। चोरी, छिनैती की बढ़ती घटनाएं और आम आदमी की शिकायतों पर ध्यान न देने के सवालों पर कहा कि इस संबंध में एसपी से बात की जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद अपराध समीक्षा में थानाध्यक्षों को टॉप टेन अपराधियों को जेल भेजने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई का निर्देश देते हुए कहा कि टॉप टेन अपराधियों की समीक्षा खुद करें, और सभी क्षेत्राधिकारी थाने की रिपोर्ट प्रतिदिन अपडेट करें। लंबित विवेचना का निस्तारण करने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधों पर पूर्ण रूप से रोक लगाने, किसी भी प्रकार के विवाद पर तात्कालिक कार्रवाइयों के लिए भी हिदायत दी ।
विज्ञापन
थानाध्यक्षों को ताकीद किया कि अराजकतत्वों पर निगरानी, हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखने, महिला संबंधी अपराधों पर पूर्ण रूप से रोक लगाने, रात में प्रमुख संस्थानों, प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करें।
आगामी मुहर्रम पर्व को शांति पूर्वक ढंग से मनाने के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा। इस मौके पर एसपी रामबदन सिंह, एएसपी रविंद्र कुमार वर्मा, सीओ औराई लेखराज सिंह, सीओ भदोही भूषण वर्मा आदि रहे। इसके पूर्व जिले में दोपहर 12 बजे के करीब पहुंचे एडीजी जोन को पुलिस लाइन परिसर में गार्ड आफ आनर की सलामी दी गई।