फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Additional SDM also fell, charge snatched

अपर एसडीएम पर भी गिरी गाज, चार्ज छिना

Tue, 19 Oct 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Additional SDM also fell, charge snatched
भदोही तहसील में पूर्व एसडीएम आशीष मिश्र और अपर उप जिलाधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव के बीच हुए विवाद मामले में अपर एसडीएम पर भी डीएम आर्यका अखौरी का चाबुक चल गया। उन्होंने परियोजना निदेशक संग अन्य पदों से चार्ज छिन लिया। जिला प्रशासन की छवि खराब होते देख यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पिछले दिनों उप जिलाधिकारी आशीष मिश्रा का तबादला पीलीभीत हो गया था। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें रिलीव नहीं किया गया था। उसी दौरान अतिरिक्त उप जिलाधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव भदोही पहुंच गए थे। दोनों अधिकारियों के बीच जमकर कहासुनी हुई थी। बवाल के बाद डीएम ने आशीष मिश्रा को रिलीव कर दिया। अब डीएम ने डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव को सभी महत्वपूर्ण पदों से मुक्त कर दिया है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि अपर एसडीएम से बाल श्रम परियोजना के परियोजना निदेशक का चार्ज लेकर सहायक श्रमायुक्त को दिया गया है। भदोही में बीते दिनों हुए विवाद के मामले में अपर एसडीएम से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed