फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Action will be taken against those who walk on Aurai-Mirzapur road

औराई-मिर्जापुर मार्ग पर उपली पाथने वालों पर होगी कार्रवाई

Sun, 10 Oct 2021 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who walk on Aurai-Mirzapur road
जिले के सभी नौ थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने कुछ मामलों का निवारण किया और कुछ को शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। औराई थाने में समस्या सुनते जाते समय औराई-मिर्जापुर मार्ग पर उपली पाथे जाने के मामले को लेकर मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने नाराजगी जतायी। कहा कि इसे हटाया जाए, न मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कोइरौना थाने में समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

औराई थाने में अचानक जब मंडलायुक्त पहुंचे तो कुछ देर के लिए पुलिसकर्मी व राजस्व के लोग अवाक रह गए। यहां राजस्व से जुड़े ज्यादा मामले आए। इस पर उन्होने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी। राजस्व विभाग से संबंधित कुल 11 शिकायतों में से तीन का मौके पर समाधान हुआ। सर्विस रोड पर खड़े वाहनों को हटाने की हिदायत दी। इस मौके पर कोतवाल सदानंद सिंह भी मौजूद थे। इसी तरह कोइरौना थाने में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने गुणवत्तायुक्त निस्तारण के लिए कहा। डीएम ने कहा कि समाधान के संबंध में पीड़ितों से सत्यापन कराया जाएगा। भूमि विवादों की शिकायतों को क्षेत्रवार सूची बद्ध करने के लिए कहा। यहां कुल सात मामले आए। सुरियावां थाने में दो मामले आए। दोनों का समाधान कर दिया गया। यहां कुछ लेखपाल नहीं थे। ऊंज थाने में चार पांच माले आए, जिसमें चार राजस्व के थे। निस्तारण एक का भी नहीं हुआ। चौरी में छह मामले आए, जिसमें दो का निस्तारण हुआ, दुर्गागंज में छह मामलों में एक का भी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed