फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Action on viral video Case on six people including former MLA Vijay Mishra in conspiracy to murder Gyanpur MLA

वायरल वीडियो पर कार्रवाई: ज्ञानपुर विधायक की हत्या की साजिश मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र सहित छह पर केस

Sun, 15 May 2022 02:04 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 15 May 2022 02:04 PM IST
सार

ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे को जान से मारने की साजिश रचने का एक वीडियो वायरल दो दिन पहले वायरल हुआ था। जांच में पता चला कि साजिश रचने में पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके परिवार के लोगों का भी हाथ है।

विज्ञापन
Action on viral video Case on six people including former MLA Vijay Mishra in conspiracy to murder Gyanpur MLA
ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे को जान से मारने की साजिश रचने से जुड़े वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने पूर्व विधायक विजय मिश्र, उनके भतीजे एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


वीडियो के आधार पर चिन्हित दो लोगों से पूछताछ के आधार पर हुई इस कार्रवाई में पूर्व विधायक की पत्नी एवं पूर्व एमएलसी रामलली मिश्रा और उनकी अधिवक्ता बेटी रीमा पांडेय का भी नाम शामिल है।वायरल वीडियो को संज्ञान में लेने के बाद पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो सोनू तिवारी और सद्दाम नाम के दो युवकों की पहचान हुई थी।

विज्ञापन

वीडियो बनाने वाले ने किया सनसनीखेज खुलासा

पुलिस के अनुसार उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि साजिश में पूर्व विधायक विजय मिश्र व उनके परिवार के लोगों का भी हाथ है। वीडियो बनाने वाले के बारे में जानकारी ली गई तो पता चला कि धनापुर निवासी राजकमल तिवारी ने वीडियो बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Action on viral video Case on six people including former MLA Vijay Mishra in conspiracy to murder Gyanpur MLA
पेशी पर जाते पूर्व विधायक विजय मिश्र (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

राजकमल की ओर से थाने में दी गई तहरीर में बताया गया है कि 11 मई की शाम करीब साढ़े पांच बजे सद्दाम हुसैन उर्फ चोरई बाबा निवासी शीला महल और उसका साथी शिव कुमार उर्फ सोनू तिवारी निवासी नारायण कॉलोनी ज्ञानपुर धनापुर स्थित निवास पर गए थे। कहा कि रीमा पांडेय और रामलली मिश्रा से मिलना है। काम पूछने पर बताया कि दोनों से पैसा लेना है।

जब यह पूछा गया कि किस बात का पैसा तो सद्दाम ने पूरी बात बतायी। कहा कि विधायक विपुल दूबे और मनोज मिश्रा की हत्या करनी है। ये प्लानिंग पूर्व विधायक विजय मिश्रा और पूर्व ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्रा ने की है। दोनों कई बार एक साथ पेशी पर आए थे। वहीं दोनों के बीच बात हुई थी।

राजकमल की तहरीर पर गोपीगंज पुलिस ने रविवार की सुबह सद्दाम हुसैन, शिव कुमार तिवारी उर्फ सोनू तिवारी, रामलली मिश्रा, रीमा पांडेय, विजय मिश्रा व मनीष मिश्रा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विजय मिश्रा आगरा सेंट्रल जेल में और मनीष मिश्रा जौनपुर के जेल में निरूद्ध हैं। सोनू तिवारी व सद्दाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विधायक ज्ञानपुर की बढ़ी सुरक्षा, आवास पर पुलिस की तैनाती

विधायक विपुल दूबे को जान से मारने की साजिश रचने का वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। 24 घंटे के भीतर ही वीडियो के आधार पर दो लोगों को चिह्नित करके पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उधर, सुरक्षा को लेकर ज्ञानपुर विधायक के आवास पर एक  पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed