फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Action on two close friends of former MLA Vijay Mishra Bhadohi police did jila Badar for six months

Bhadohi: पूर्व विधायक विजय मिश्र के दो करीबियों पर चला हंटर, बैंडबाजे संग पुलिस ने किया छह माह के लिए जिला बदर

Mon, 31 Jul 2023 04:59 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 Jul 2023 04:59 PM IST
सार

 जेल में बंद पूर्व विधायक विजय मिश्र के दो करीबियों पर जिला प्रशासन का हंटर चला। गुंडाएक्ट के तहत दोनों को जिला बदर कर दिया गया। सोमवार को बैंडबाजे संग दोनों को जिले की सीमा से बाहर भेजा गया। 

विज्ञापन
Action on two close friends of former MLA Vijay Mishra Bhadohi police did jila Badar for six months
भदोही पुलिस ने विजय मिश्र के दो सहयोगियों को किया जिला बदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामूहिक दुष्कर्म समेत कई अन्य मामलों में जेल में बंद पूर्व विधायक विजय मिश्र के दो करीबियों पर जिला प्रशासन का हंटर चला। गुंडाएक्ट के तहत दोनों को जिला बदर कर दिया गया। सोमवार को बैंडबाजे संग दोनों को जिले की सीमा से बाहर भेजा गया। इसको लेकर गहमागहमी का माहौल रहा। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर पुलिस शातिर, मनबढ़ और अभ्यस्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहते हुए चोरी से अवैध बालू खनन करने, कूटरचित तरीके से डरा धमका कर दूसरे की संपत्ति अर्जित करने के मामलों में नामजद पूर्व विधायक विजय मिश्र के दो करीबियों पर शिकंजा कसा है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदी 11वीं छात्रा, मौके पर ही मौत, मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट गौरांग राठी ने पुलिस की रिपोर्ट पर छह माह के लिए जिला बेदर कर दिया। सोमवार को पूर्व विधायक के करीबी गिरधारी प्रसाद पाठक निवासी महेरा जनपद प्रयागराज हाल पता अमवां थाना गोपीगंज और हनुमान सेवक पांडय निवासी महेरा थाना लालानगर जनपद प्रयागराज हाल पता इब्राहिमपुर थाना गोपीगंज को जिला बदर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed