फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Action against District Agriculture Officers of Sonbhadra and Bhadohi for negligence

Bhadohi News: लापरवाही पर सोनभद्र और भदोही के जिला कृषि अधिकारियों पर कार्रवाई

Fri, 22 Nov 2024 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Action against District Agriculture Officers of Sonbhadra and Bhadohi for negligence
मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी ने सोनभद्र और भदोही के जिला कृषि अधिकारियों को काम में लापरवाही तथा खाद व बीज की बिक्री करने वाले प्राइवेट दुकानदारों के खिलाफ अब तक हुई कार्रवाई की सही जानकारी उपलब्धता नहीं करा पाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी। कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्धारित से ज्यादा दाम पर खाद बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंडल में किसी भी प्रकार के खाद की काला बाजारी नहीं होने दी जाएगी और निर्धारित से ज्यादा दाम पर खाद बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि मिर्जापुर में 4658 टन, सोनभद्र में 4259 टन तथा भदोही में 1673 टन फास्फेटिक खाद उपलब्ध है। इस पर मंडलायुक्त ने सभी जिला कृषि अधिकारियों को अपने जिले में खाद विक्रेताओं की निगरानी रखने की हिदायत दी और निर्देश दिया कि कहीं भी ज्यादा दाम पर खाद बेचे जाने अथवा कालाबाजारी की शिकायत मिले तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सहायक निरीक्षक सहकारिता ने बताया कि निजी खाद कंपनियों की तरफ से जिले में लगने वाली खाद की रैक में से 30 प्रतिशत की आपूर्ति पीसीएफ को की जाएगी। साथ ही उत्तर प्रादेशिक कोऑपरेटिव फेडरेशन (पीसीएफ) की सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को उचित दर पर खाद वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने अधिकारियों को जोतबही एवं खतौनी के आधार पर पीओएस मशीन के माध्यम से ही किसानों को खाद वितरित किए जाने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक बिपिन कुमार सिंह ने मंडलायुक्त को बताया कि मिर्जापुर में 900 टन खाद की रैक आई है। इसमें से 30 प्रतिशत अर्थात 270 टन डीएपी सहकारिता विभाग को दी गई है।

मंडलायुक्त ने जिला कृषि अधिकारियों को जिले की सभी सीमाओं पर सघन अभियान चलाकर जांच का निर्देश दिया। इसके लिए क्षेत्रीय कर्मचारी तथा लेखपाल की ड्यूटी लगाने को भी कहा। उन्होंने कहा कि किसी निजी खाद विक्रेता द्वारा बिना रसीद के खाद की विक्री किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समय रबी की फसलों की बोआई का मुख्य सीजन है। इसलिए किसानों को खाद जरूरत के मुताबिक उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने सभी जिला कृषि अधिकारियों को कंट्रोल रूम के माध्यम से किसानों के समस्याओं का निपटारा करने का निर्देश दिया।

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed