फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Action against accused of dowry murder

दहेज हत्या के आरोपी के खिलाफ धारा

Sat, 04 Jan 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Action against accused of dowry murder
नईबाजार। पुलिस चौकी अंतर्गत जाहिदपुर में कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र यादव के घर पर आईपीसी की धारा 82 के अंतर्गत नोटिस चस्पा किया। इस दौरान डुगडुगी पिटवाई गई। उल्लेखनीय है कि सुरेंद्र यादव व उनके बेटे जय सिंह समेत कुल 9 लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा भदोही कोतवाली में पंजिकृत है। मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान सुरेंद्र यादव के बेटे का विवाह 30 मई 2015 को जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के राजापुर के नंदलाल की बेटी श्याम कुमारी से हुई थी। बीते वर्ष 13 अगस्त की शाम विवाहिता को संदिग्ध हाल में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। विवाहिता के भाई प्रदीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान ससुर सुरेंद्र यादव, पति जय सिंह, सास, चचिया ससुर, चचिया सास, जेठ, जेठानी समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

मामले में विवेचना कर रहे सीओ भदोही भूषण वर्मा ने बताया कि चार्जशीट में कुल 4 आरोपी हैं जिनमे से तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है। एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए धारा 82 की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed