फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   'Achieving happiness in life by respecting women'

‘महिलाओं का सम्मान करने से जीवन में सुख की प्राप्ति’

Sat, 21 Aug 2021 05:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
'Achieving happiness in life by respecting women'
सांसद रमेश चंद्र बिंद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का धरातल पर असर दिख रहा है। आज हर क्षेत्र में बेटियां प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं। वह काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को मिशन शक्ति के तीसरे चरण का शुभारंभ पर बोल रहे थे।
विज्ञापन

भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं और बालिकाओं के सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है। देश की महिलाएं, बेटियां देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में अपना और अपने देश का नाम रोशन कर रही हैं। कहा कि महिलाओं का सम्मान करने से जीवन में सुख एवं समृद्धि प्राप्त होती है। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने अपील किया कि दहेज को समाप्त करें और बेटे और बेटी के बीच भेदभाव करना बंद करें। कहा कि भेदभाव मिटाने और लड़कियों को शिक्षित करने से समाज में कानूनों की आवश्यकता नहीं रह जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर विभिन्न विभागों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाकर योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है। महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए तहसीलों, विकास खंडों, थानों और विभागीय कार्यालयों में लगभग सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों जैसे मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक हिंसा, बालश्रम, बाल विवाह एवं बाल भिक्षावृत्ति, बाल अधिकारों के संबंध में महिला हेल्प लाइन नंबर 1098 चाइल्ड लाइन, 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस सहायता के संबंध में जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी महेंद्र यादव ने बताया कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के प्रति महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। अलग-अलग क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी वर्कर आदि को सम्मानित किया गया। इसके पूर्व अतिथियों ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन डॉ कामिनी एंव राकेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालय की छात्राओं, शिक्षिकाओं की ओर से नारी सशक्तिकरण पर आधारित स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी आदि रहे।
विनय यादव/ धर्मेंद्र पाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed