फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Accused arrested for securing MBBS admission using a fake certificate.

Bhadohi News: फर्जी प्रमाण पत्र से एमबीबीएस में दाखिला कराने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Aug 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for securing MBBS admission using a fake certificate.
फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर एमबीबीएस में दाखिला कराने का आरोपी। स्रोत पुलिस
ज्ञानपुर। जिले की पुलिस ने बुधवार को फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का सर्टिफिकेट बनाकर चिकित्सा स्नातक (एमबीबीएस) में दाखिला कराने वाले अंतरराज्यीय ठग गिरोह के वांछित दिनेश कुमार शर्मा निवासी बहराइच, रामगांव, नौतला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे बहराइच के नंदा इंस्टिट्यूट गेस्टहाउस, ग्राम सोहरवा से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि स्वाॅट टीम ने सूचना और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर उसे दबोचा। गिरोह फर्जी सर्टिफिकेट का उपयोग कर विभिन्न सरकारी नौकरियों में भी भर्ती कराता था। इस मामले में ज्ञानपुर कोतवाली में 20 सितंबर 2025 को शिकायत दर्ज हुई थी। शिकायतकर्ता औराई कोतवाली के खमरिया निवासी शाहिद अली ने प्रमाण पत्रों पर संदेह जताया था। इसके बाद पुलिस ने जांच के बाद इस गिरोह के सरगना संजय दुबे निवासी जासा, विंध्याचल, मिर्जापुर व सदस्य शुभम सिंह निवासी जिगना मिर्जापुर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं आरोपी दिनेश वांछित चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर वांछित को बहराइच से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार पूछताछ में दिनेश ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। यह गिरोह फर्जी स्वतंत्रता सेनानी सर्टिफिकेट बनाता था। इन सर्टिफिकेट का उपयोग एमबीबीएस परीक्षा में चयन और अन्य सरकारी भर्तियों में किया जाता था। पुलिस ने उसके पास से एक लैपटॉप और तीन मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि गिरोह ने पूर्व में पुलिस सीधी भर्ती 2023 में भी फर्जी स्वतंत्रता सेनानी सर्टिफिकेट का प्रयोग किया था। जिसमें भदोही पुलिस ने दिनेश सहित गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आदतन इस तरह का काम करते थे। इसकी पहले भी फर्जी सर्टिफिकेट मामले में गिरफ्तारी हुई थी, लेकिन छूटने के बाद वह फिर से इस तरह के काम में जुट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed