{"_id":"6a861108510d670b6604b638","slug":"the-ganga-is-rising-by-one-meter-daily-flood-outposts-in-riverside-areas-are-on-alert-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-147435-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: रोजाना एक मीटर बढ़ रही हैं गंगा, तटवर्ती इलाकों में बाढ़ चौकियां अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: रोजाना एक मीटर बढ़ रही हैं गंगा, तटवर्ती इलाकों में बाढ़ चौकियां अलर्ट
विज्ञापन
सीतामढ़ी गंगा घाट पर बढ़ रहा बाढ़ का पानी ।संवाद
सीतामढ़ी। जिले में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। रोजाना एक मीटर गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। गंगा का पानी अब पक्की सीढि़यों तक पहुंच गया है। वहीं दोनों तरफ गंगा के पाट पूरी तरह से गंगा में समा गए हैं। बीते 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में करीब एक मीटर की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार की शाम पांच बजे तक गंगा का जल स्तर 75.900 मीटर पार कर गया है। गंगा के जल स्तर में बढ़ाव को देखते हुए बाढ़ चौकियां अलर्ट कर दी गई हैं।
प्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते गंगा में अब बाढ़ के हालात शुरू होने लगे हैं। लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने का क्रम अगर इसी तरह जारी रहा तो आने वाले दिनों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। हालांकि अभी गंगा के जलस्तर से किसी भी तरह की समस्या सामने नहीं आ रही है।
जलस्तर में औसतन रोजाना एक मीटर की बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को सीतामढ़ी स्थित केंद्रीय जल आयोग के मीटर गेज पर गंगा का जल स्तर 5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था। दोनों ओर गंगा के पाट पूरी तरह से पानी में समा गए हैं। एक्सईएन नहर सुधीर कुमार पाल का कहना है कि गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। हालांकि अभी गंगा खतरे के निशान से चार मीटर दूर हैं। तटवर्ती इलाकों में हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। शाम तक गंगा का जलस्तर 75.900 मीटर दर्ज किया गया है।