फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   accountant went to defend the woman, the police station in-charge beat him up What is the matter?

Bhadohi: महिला का बचाव करने गए लेखपाल तो थाना प्रभारी ने उनकी ही कर दी पिटाई, पढ़ें- क्या है मामला?

Thu, 07 Sep 2023 02:18 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 07 Sep 2023 02:18 PM IST
सार

तहसील ज्ञानपुर में तैनात लेखपाल शैलेश पांडेय का घर शेरपुर गोपलहां गांव में है। बुधवार को वह किसी काम से दुर्गागंज बाजार गए थे। रास्ते में पुलिस वाले एक महिला की पिटाई कर रहे थे। लेखपाल ने मारपीट करने पर आपत्ति जताई और थाने ले जाकर कार्रवाई करने की बात कही। 

विज्ञापन
accountant went to defend the woman, the police station in-charge beat him up What is the matter?
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भदोही के ज्ञानपुर में पुलिस वाले बुधवार को एक महिला की पिटाई कर रहे थे। लेखपाल शैलेश पांडेय ने बीच बचाव किया तो थाना प्रभारी ने उनकी ही पिटाई करनी शुरू कर दी। घायल लेखपाल को सीएचसी दुर्गागंज ले जाया गया और वहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। इससे आक्रोशित लेखपालों ने ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे को एक घंटे तक जाम रखा। प्रभारी निरीक्षक दुर्गागंज के लाइन हाजिर कर दिया गया है।

विज्ञापन

तहसील ज्ञानपुर में तैनात लेखपाल शैलेश पांडेय का घर शेरपुर गोपलहां गांव में है। बुधवार को वह किसी काम से दुर्गागंज बाजार गए थे। रास्ते में पुलिस वाले एक महिला की पिटाई कर रहे थे। लेखपाल ने मारपीट करने पर आपत्ति जताई और थाने ले जाकर कार्रवाई करने की बात कही। इतना सुनते ही थाना प्रभारी आगबबूला हो गए। पुलिस वालों ने लेखपाल की बुरी तरह पिटाई की। शैलेश ने अपना परिचय दिया लेकिन पुलिस कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें-  Varanasi: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने यूपी के डीजीपी को भेजी बस स्टैंड की कथित वसूली लिस्ट, जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पिटाई से उनकी गर्दन और बदन के कई स्थानों पर गहरी चोटें आई हैं। इसकी सूचना मिलने पर राजस्वकर्मी आक्रोशित हो गे। उन्होंने ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर ज्ञानपुर के प्रभारी निरीक्षक अश्विनी तिवारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लेखपालों पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी और वीडियो बनवाना शुरू कर दिया। इससे राजस्वकर्मियों का गुस्सा और भड़कगिया। वे सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। जिलाधिकारी और एसपी को सूचना दी। आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात पर अड़ गए। उन्होेंने कहा कि कार्रवाई नहीं होगी तो तीनों तहसीलों में हड़ताल की जाएगी। लेखपाल संगठन के पदाधिकारी भी पहुंच गए। बाद में उपजिलाधिकारी भान सिंह के समझाने के बाद एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।

पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने दुर्गागंज के थानाध्यक्ष विनोद दुबे को लाइन हाजिर कर दिया और मामले की मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed