{"_id":"5e35c3078ebc3e4b5e217137","slug":"accident-averted-in-bhadohi-bhadohi-news-vns508349456","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो फाड़ बंटी मालगाड़ी,बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो फाड़ बंटी मालगाड़ी,बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
जंगीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-इलाहाबाद सिटी रेल खंड स्थित ज्ञानपुररोड स्टेशन और सरायजगदीश हॉल्ट के बीच शुक्रवार की शाम उस समय बड़ा रेल हादसा होते होते बच गया, जब वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। चालक दल ने आहट पाकर आनन-फानन में अलग हुई बोगियों को जोड़ा और आगे बढ़ निकले। मामले की सच्चाई जानने के लिए स्टेशन कर्मचारी काफी कुरेदने के बाद भी वह मुंह खोलने से बचते रहे।
चर्चाओं का बाजार गर्म होते ही वाराणसी मंडल के अधीन दर्जन भर से अधिक स्टेशनों पर तैनात जिम्मेदारों पर लापरवाही के आरोप लगने शुरू हो गए हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शाम लगभग सात बजे जैसे ही मालगाड़ी ज्ञानपुर रोड स्टेशन से जंगीगंज की ओर बढ़ी, वैसे ही सरायजगदीश हॉल्ट के समीप वह दो फाड़ हो गई। गार्ड को पता चलने पर उसने इसकी जानकारी जानकारी चालक दल को दी और गाड़ी को रोक कर जोड़ा गया। इसके बाद गाड़ी आगे बढ़ सकी। अलग हुई मालगाड़ी की बोगियों को जोड़ने में आधे घंटे का समय व्यतीत होने पर सरायजगदीश हॉल्ट का गेट भी बाधित रहा, जिससे सीतामढ़ी-जंगीगंज मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। अंतत: मालगाड़ी के दो फाड़ की सूचना जन-जन में जंगल में लगी आग की तरह तो फैली, लेकिन स्टेशन कर्मचारी उसे दबाते रहे। ज्ञानपुर रोड स्टेशन के अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर कर्मचारियों को भेजा गया। कपलिंग की समस्या को ठीक करवाया गया।