{"_id":"9ca2e2b9398281a6ac718ba31524d397","slug":"absent-action-on-two-officers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित दो अधिकारियों पर कार्रवाई का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित दो अधिकारियों पर कार्रवाई का आदेश
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Fri, 04 Dec 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि चुनाव में ईमानदारी पूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन करें। बैठक में अनुपस्थित दो अधिकारियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया।
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि चार दिसंबर को पोलिंग पार्टियों को समय से बूथों पर रवाना करें। चुनाव में अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटें।
जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने कहा कि पंचायत चुनाव में सेक्टर मजिस्ट्रेट की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। मतदान केंद्रों से जोनल मजिस्ट्रेट प्रत्येक दो घंटों पर अपनी रिपोर्ट देते रहेंगे। बूथ से 100 मीटर दूर ही प्रत्याशी अपनी पर्ची बनाएं।
सेक्टर मजिस्ट्रेट से कहा कि मतदान दिवस पर पूरी सतर्कता बरतते हुए चुनाव को संपन्न कराए। डीएम ने बैठक में अनुपस्थित चिकित्साधिकारी विनोद कुमार दूबे और सहायक मत्स्य निदेशक गुलाब शंकर के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
कर्मचारियों को हिदायत दी कि बूथों पर वह किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें अन्यथा उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं दूसरी ओर पुलिस लाइन सभागार में प्रेक्षक, डीएम और एसपी ने पुलिस बल, होमगार्ड और पीआरडी जवानों को आगाह करते हुए चुनाव के दौरान उनके दायित्वों का बोध कराया।
कहा कि छोटी घटना को भी ध्यान से देखें। वही घटना बाद में बड़ा रूप धारण कर लेती है। एसपी अनिल कुमार राय ने फर्जी वोटिंग करने वाले, अफवाह फैलाने पर विशेष निगरानी के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस मोबाइल टीम हर बूथों की निगरानी करेगी। इस मौके पर सीडीओ आरपी मिश्रा, एएसपी लल्लन प्रसाद यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।