फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Abogado enojado por la seguridad

सुरक्षा को लेकर वकील बिफरे, किया प्रदर्शन  

Sat, 14 May 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Sat, 14 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
 प्रदेश में अधिवक्ताओं की हत्या के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज जिले के अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर सरकार विशेष कदम उठाए। मृत अधिवक्ताओं के परिवार वालों को 50 लाख मुआवजे की मांग की गई। 
विज्ञापन

बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शुक्रवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ता लामबंद हो गए। दीवानी परिसर में एकत्र अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि प्रदेश सरकार के लचर रवैये के चलते प्रतापगढ़, कानपुर और लखनऊ में एक-एक करके अधिवक्ताओं की हत्या की गई। 
विज्ञापन

घटनाओं के बाद आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। सरकार की ओर से दिवंगत अधिवक्ताओं के परिवार वालों को मुआवजा भी नहीं दिया गया। अपराधियों को पकड़ने के बजाए अधिवक्ताओं को निशाना बनाने में पुलिस पीछे नहीं हटती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार से अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठान, दिवंगत अधिवक्ताओं के परिवार वालों को 50 लाख मुआवजा दिलाने की मांग की गई। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में डिबाए के अध्यक्ष हरिवंश पांडेय, महामंत्री मुन्नर यादव, शशि श्रीवास्तव, शरद चंद्र श्रीवास्तव, वीके सिंह सहित कई वकील मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed