फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   a youthe died in road accident

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Sat, 22 Oct 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Oct 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
a youthe died in road accident
गोपीगंज में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद बिलखते परिवारीजन।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के को-आर्डिनेटर चौधरी हरिओम कठेरिया के छोटे भाई धर्मेंद्र चौधरी (26) की बृहस्पतिवार की देर रात इलाहाबाद-वाराणसी राजमार्ग पर लालानगर के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वाहन में सवार चालक और चार अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए। वे लोग विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे। घटना रात साढ़े 12 बजे के आसपास की है। सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मूल रूप से इटावा निवासी धर्मेंद्र चौधरी लखनऊ के 27 मालवीय स्टेट विजय नगर में रहते हैं। बृहस्पतिवार को शाम लगभग पांच बजे धर्मेंद्र अपने चालक तपिश त्रिपाठी 35 वर्ष पुत्र परमेश्वरी दयाल त्रिपाठी निवासी हैदरगढ़, बाराबंकी और अपने एक मित्र, उसकी पत्नी, बच्ची एवं एक युवती के साथ अपनी सफारी यूपी 32 डीयू 8786 से मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए चले थे। विंध्याचल जाने के लिए गोपीगंज बाजार से ही मिर्जापुर के लिए न मुड़कर वे लोग औराई की तरफ निकल गए।
विज्ञापन


चालक के मुताबिक जीटी रोड पर गोपीगंज थानाक्षेत्र के अमवा गांव के पास वह वाहन स्वयं चलाने लगे। लालानगर टोल टैक्स प्लाजा के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क के किनारे खड्ढ में जा गिरी। जानकारी मिलने के बाद गोपीगंज थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचाया, जहां धर्मेंद्र चिकित्सकों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 वहीं चालक तपिश का उपचार कराया गया शेष लोग मामूली रूप से घायल थे। उन्हें घर भेज दिया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिवारीजन शुक्रवार को सुबह गोपीगंज सीएचसी पहुंच गए। उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जाता है कि मृतक दो भाइयों में छोटा था और सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था। मृतक के पिता बाल सिंह चौधरी ठेकेदार बताए जाते हैं। घटनास्थल पर पहुंची मृतक की मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed