फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A young man who went to fetch water fell into a well and died

Bhadohi News: पानी लेने गया युवक कुएं में गिरा, मौत

Sun, 29 Jun 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to fetch water fell into a well and died
औराई। कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में कुएं से पानी निकलते समय पैर फिसल जाने युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस रेस्क्यू कर करीब 14 घंटे बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार त्रिलोकपुर निवासी अमृत लाल गौतम को दो पुत्र हैं। दोनों राजगीर का काम करते हैं। इनके बड़े पुत्र प्रकाश गौतम (32) की शादी हरिदेवपुर निवासी नीतू के साथ हुई थी। जिसके एक सात साल का बेटा और एक पांच साल की बेटी है। बताया जा रहा है कि प्रकाश की पत्नी किसी बात से नाराज होकर मायके चली गई थी। लाख कोशिशों के बाद भी वह गौतम के साथ रहने को राजी नहीं थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर शाम वह कुएं से पानी लेने गया था। जहां अचानक उसका पैर फिसल गया और कुएं में गिर गया। घटना के बार परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 14 घंटे की मशक्कत के बाद शनिवार को उसका शव कुएं से बाहर निकला। जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बाद परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों की ओर से कोई तहरीर या शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed