फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A young man returning after playing DJ at a wedding was hit by a truck, died

Bhadohi News: शादी में डीजे बजाकर लौट रहे युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 24 Nov 2024 03:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
A young man returning after playing DJ at a wedding was hit by a truck, died
कोतवाली के गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग स्थित सीता बाबा मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में एक डीजे संचालक की मौत हो गई। देर रात वह मिर्जापुर के एक शादी समारोह से डीजे बजाकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

नगर के पसियान मोहाल निवासी विकास सरोज (30) पुत्र शीतला प्रसाद सरोज अपने बड़े भाई छांगुर के साथ वैवाहिक समारोह में खुद का डीजे बजाने मिर्जापुर जनपद गया था। बताया जा रहा है कि वहां से वह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद अकेले ही देर रात बाइक से घर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन

वह जैसे ही सीता बाबा मंदिर के पास पहुंचा। इस बीच किसी वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से गिरे विकास पर पीछे से आ रहे ट्रक का पहिया चढ़ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना एबुलेंस और पुलिस को दी। सरकारी एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर पहुंचने के बाद ही युवक की मौत हो गई। विकास दो भाइयों में छोटा था। विकास की दो पुत्री और एक पुत्र है। डीजे बजाने के काम से ही उसकी जीविका चलती थी। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed