फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A young man jumped into a well in the disconnection of his wife

यूपी: 'तीन साल से मेरी पत्नी मायके में है, उसे लिवा आओ नहीं तो जान दे दूंगा' 

Sat, 16 Jan 2021 06:40 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 16 Jan 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
A young man jumped into a well in the disconnection of his wife
कुएं - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के भदोही औराई कोतवाली क्षेत्र के उमरहा गांव में शुक्रवार की रात में पत्नी के वियोग में एक युवक कुएं में कूद गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड के जवानों ने किसी तरह युवक को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने उसका चालान कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक उमरहा निवासी चिंतामणि दुबे (26) पुत्र संतोष शुक्रवार की रात नौ बजे गांव के एक कुएं में कूद गया। ठंडे पानी में सबमर्सिबल की पाइप पकड़ कर शोर मचाने लगा। आवाज सुनने पर आसपास के ग्रामीण कुएं के पास पहुंच गए। खबर मिलने पर उसकी बूढ़ी मां रोती-बिलखती कुएं के पास पहुंची और कहा कि क्या कमी थी जो कुएं में कूदा।
विज्ञापन


उस पर संतोष ने कहा कि तीन साल से मेरी पत्नी मायके में है, उसे लिवा आओ नहीं तो जान दे दूंगा। युवक के धमकाने पर ग्रामीण परेशान हो गए। सूचना पर कोतवाली प्रभारी श्रीकांत राय और फायर बिग्रेड के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस बाहर निकलने के लिए कहती तो वह गहरे पानी में जाने की धमकी देता। चारपाई लेकर फायर बिग्रेड के जवान कुएं में घुसे तो वह पानी में जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने कहा कि बाहर निकलो तो बात करें तो युवक चिल्लाने लगा। पानी में खड़े रहने से वह बेहोश हो गया। फायर बिग्रेड के जवान सुशील तिवारी और सुशील यादव ने किसी तरह बाहर निकाला और अलाव के सामने रखा। होश आने पर कहा कि मुझे घर नहीं जाना है। मुझे मेरी रेशमी से मिलवा दो। पुलिस ने उसका 151 में चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक सनकी था। उसका चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed