फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A young man died after being hit by a tree

आंधी में गिरा पेड़, दबकर युवक की मौत

Thu, 12 Mar 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a tree
ज्ञानपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में मृत युवक के रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : BHADOHI
लालानगर। चक्रवाती तूफान में बुधवार की देर रात पेड़ उखड़ने से जानलेवा हादसा हो गया। वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर लालानगर टोल प्लाजा के समीप देर रात महुआ का पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर औराई थाने के फॉलोवर की मौत हो गई। वह आंधी पानी से बचने के लिए पेड़ के नीचे शरण लिए हुए था। सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान पास में चाय की दुकान चलाने वाला एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर निवासी रवि वर्मा (36) पुत्र देवी वर्मा औराई कोतवाली में फॉलोवर का कार्य करता था। बुधवार की रात खाना बनाने के बाद वह बाइक से अपने घर जा रहा था। रास्ते में चक्रवाती तूफान और बारिश से बचने के लिए वह चाय पान की गुमटी के किनारे खड़ा हो गया। बताते हैं कि इसी बीच लगभग 50 फीट दूर से एक महुआ का पेड़ उड़ते हुए आया और फालोवर के सिर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर उसी स्थान पर चाय पान विक्रेता लालानगर के यादव बस्ती निवासी गयाराम यादव (52) भी पेड़ की चपेट में आ गया। इससे उसके पैर और कमर में चोट आई। उसे नगर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस फॉलोवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अपने पीछे दो बेटों को छोड़ गया है। उधर मौत की खबर मिलने के बाद घर वालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed