{"_id":"67236c0da16e3dc16909faca","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-goods-train-mourning-in-the-house-the-body-was-sent-for-post-mortem-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi: मालगाड़ी की चपेट में आए युवक की मौत, घर में मातम का माहौल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi: मालगाड़ी की चपेट में आए युवक की मौत, घर में मातम का माहौल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Thu, 31 Oct 2024 05:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 31 Oct 2024 05:07 PM IST
सार
वाराणसी-प्रयागराज रेलमार्ग पर मालगाड़ी के चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। 28 वर्षीय युवक मजूदरी का काम करता था और रेलवे लाइन के किनारे गया था संभावना जताई जा रही है अंधेरे के कारण उसे रास्ते का पता नहीं चला। मौत के बाद मृतक के घर में मातम है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपीगंज थाना क्षेत्र के गोपपुर रेलवे क्रासिंग पर बुधवार की रात वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गोपीकगंज के अमवा माफी निवासी सलमान उर्फ कल्लू नट (28) मजदूरी कर जीवन यापन करता था। बुधवार की देर शाम वह पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी प्रयागराज रेल खंड पर ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित गोपपुर रेलवे क्रासिंग की ओर गया था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे के कारण उसे अंदाजा नहीं लग सका। इस बीच अचानक वह एक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन