फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A young man caught posing as a fake education officer and came to investigate

Bhadohi News: फर्जी शिक्षा अधिकारी बन जांच करने पहुंचा युवक धराया

Fri, 19 May 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
A young man caught posing as a fake education officer and came to investigate
घोसिया। औराई ब्लॉक प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को एक व्यक्ति शिक्षा विभाग का अधिकारी बनकर जांच करने पहुंच गया। अध्यापकों ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो अपनी गलती मानते हुए फरार हो गया। अध्यापकों ने इसकी शिकायत बीएसए भूपेन्द्र नारायण सिंह से की।
विज्ञापन

मामला बुधवार की सुबह का है। औराई ब्लॉक के बैरा खास के मजरा पूरेमिया खां प्राथमिक विद्यालय में एक व्यक्ति शिक्षा विभाग का अधिकारी बनकर जांच करने पहुंच गया। स्कूल में पहुंचा व्यक्ति सीधे रासोई घर में पहुंच कर एमडीएम की गुणवत्ता जांचने लगा। इस पर रसोइयां ने इसकी जानकारी प्रधानाध्यापक को दी। युवक एक छात्र के हाथ से थाली लेकर उसे एमडीएम खाने से मना करने लगा। मौके पर पहुंचे प्रधानाध्यापक राज नारायण यादव से भी वह पूछताछ करने लगा और उनके कक्ष में पहुंच कर बच्चों का रिकार्ड मांगने लगा। उसके बात व्यवहार से जब प्रधानाध्यापक को शंका हुई तो उन्होंने पूछताछ शुरू की और उससे आईडी दिखाने को कहा। उसकी आईडी पर फोटो तो था, लेकिन किसी सक्षम अधिकारी का हस्ताक्षर नहीं था। इस पर प्रधानाध्यापक ने बीएसए से शिकायत करनी चाही। जिस पर उसने अपनी गलती मानते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा और दौड़कर बाइक स्टार्ट कर फरार हो गया। प्रधानाध्यापक ने मामले की शिकायत बीएसए से की। बीएसए भूपेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था। युवक को हिदायत के साथ छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed