फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A two-kilometer stretch of road in Zahidpur Ward is covered in mud

Bhadohi News: कीचड़ से सनी है जाहिदपुर वार्ड की दो किलोमीटर सड़क

Fri, 14 Aug 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
A two-kilometer stretch of road in Zahidpur Ward is covered in mud
जाहिदपुर में सड़क पर कीचड़ में होकर जाते लोग। संवाद
नईबाजार। नगर पालिका परिषद भदोही के वार्ड संख्या सात जाहिदपुर में बदहाल सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। इससे राहगीरों की समस्या बढ़ गई है। स्थानीय लोगों में इससे लेकर नाराजगी है। मरम्मत की मांग अब लोगों ने उठानी शुरू कर दी है। लोगों ने स्थानीय सभासद बेबी यादव पर वार्ड की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि वार्ड की समस्याओं को लेकर वे गंभीर नहीं है। जिससे लोग अपनी समस्याएं नहीं रख पा रहे हैं। वार्ड के जवाहर यादव, मनजीत, संदीप, करिश्मा मौर्य, अशोक मौर्य, नरसिंह यादव आदि ने बताया कि वार्ड की दो किलोमीटर सड़क जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह सड़क पर गड्ढा बन गया है।
विज्ञापन

इस मार्ग से हर दिन 1000 से 1200 लोगों का आना-जाना होता है। इसके बाद भी पूरे मार्ग पर कीचड़ होने से बाइक सवार फिसलकर गिरते हैं।
बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। आवागमन में परेशानी होती है। इस रास्ते पर स्कूल व अस्पताल है। लंबे समय से सड़क मरम्मत की मांग उठ रही है, लेकिन समस्या जस की जस बनी है। भदोही ईओ दयाशंकर वर्मा ने बताया कि जर्जर रास्ते का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति देखने के बाद जल्द कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed