फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A three-storey barrack will be built in the Kotwali campus

कोतवाली परिसर में बनेगा तीन मंजिला बैरक

Fri, 24 Jul 2020 04:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
A three-storey barrack will be built in the Kotwali campus
भदोही। भदोही कोतवाली परिसर में बैरक कम हॉस्टल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। तीन मंजिला बनने वाले इस भवन में 48 लोग रह सकेंगे। इस पर 1.56 करोड़ की लागत आएगी। शुक्रवार को निर्माण कार्य शुरू करने के लिए पुलिस उपाधीक्षक भूषण वर्मा के समक्ष भूमि का चिह्नांकन किया गया। हालांकि सीओ बैरक के नक्शे में थोड़ा परिवर्तन चाहते थे, जिस पर घंटों माथापच्ची हुई।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि कोतवाली परिसर के पश्चिमी सीमा की ओर भूमि टेढ़ी है। इससे पीछे की ओर जमीन का बड़ा टुकड़ा छोड़ना पड़ रहा है, जो बेकार हो जाएगा। कम से कम भूमि बेकार हो, इस पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एसएस यादव के साथ सीओ और कोतवाल श्रीकांत राय की काफी देर चर्चा हुई। सहायक अभियंता ने भी अपनी मजबूरी बताई। उन्होंने बताया कि ग्राउंड फ्लोर के अलावा भवन में तीन मंजिलें होंगी। निर्माण कार्य एक दो दिन में शुरू हो जाएगा और नौ महीने में तैयार कर लेने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि इसके अलावा चार कक्षों का एक विवेचना सेल भी परिसर में बनेगा जिसमें पुलिस, दारोगा आदि बैठ कर अपनी जांच पड़ताल और विवेचना आदि को अंतिम रूप दे सकते हैं। कहा इसके बन जाने के बाद यहां पुलिस कर्मियों को होने वाली दिक्कतें समाप्त हो जाएंगी। इस मौके पर अवर अभियंता विश्वकर्मा भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed