फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A teenager who went to collect money for carpet weaving was strangled to death

Bhadohi News: कालीन बुनाई का पैसा लेने गए किशोर की गला दबाकर हत्या

Fri, 13 Sep 2024 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
A teenager who went to collect money for carpet weaving was strangled to death
औराई। कोतवाली क्षेत्र के खेतलपुर गांव में कालीन बुनाई का पैसा लेने निकले किशोर शिव प्रकाश प्रजापति (16) निवासी बगीचा मोहल्ला खमरिया की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह घर से दो किमी दूर खेत में उसका शव मिला। उसके गले में रस्सी बंधी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह शौच के लिए निकले लोगों ने खेतलपुर गांव में राजकीय नलकूप के पास स्थित चरी के खेत में किशोर का शव देखा तो अवाक रह गए। खबर मिलने पर वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए। मृत किशोर की पहचान खमरिया नगर के वार्ड नंबर सात अकबरपुर निवासी शिव प्रकाश (16) पुत्र राजेंद्र प्रजापति के रूप में हुई।
विज्ञापन

उसके गले में रस्सी बंधी थी। घटना के बारे में जानकारी मिलने पर एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह, सीओ, कोतवाली प्रभारी संग फाेरेंसिक, डाग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने वहां सबूत जुटाए। घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे उनका लड़का कालीन बुनाई का पैसा लेने के लिए निकला, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह घर से दो किमी दूर बेटे का शव मिला। बोले कि मेरे बेटे का किसी से विवाद नहीं था, उसकी क्यों हत्या हुई समझ नहीं आ रहा है।

मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई मुंबई में नौकरी करता है। उसके पिता खमरिया विद्युत उपकेंद्र में संविदा कर्मचारी हैं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed