फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A sub-center will be built in Ithara with nine crore

Bhadohi News: इटहरा में नौ करोड़ से बनेगा उपकेंद्र

Fri, 13 Feb 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
A sub-center will be built in Ithara with nine crore
ज्ञानपुर। डीघ ब्लॉक के कोनिया क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है। इटहरा में जल्द ही नौ करोड़ से नया उपकेंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन की तलाश पूरी हो गई है। उपकेंद्र के निर्माण पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। बिजनेस प्लान योजना के तहत उपकेंद्र बनाया जाएगा। इससे कोनिया की करीब छह हजार से अधिक आबादी को सीधे लाभ मिलेगा। उपकेंद्र बनने से लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी। वहीं, अघोषित बिजली कटौती से लोगों को राहत मिलेगी। जिले में सात नगर निकाय और 546 ग्राम पंचायतें हैं।
विज्ञापन

दो विद्युत वितरण खंड हैं। प्रथम वितरण खंड फत्तूपुर-भदोही में 13 और द्वितीय वितरण खंड ज्ञानपुर-गोपीगंज में 16 उपकेंद्र हैं। इन केंद्रों पर सवा दो लाख बिजली के उपभोक्ताओं का भार है। गंगा तटीय क्षेत्र कोनिया में एकमात्र सीतामढ़ी उपकेंद्र है। दो से ढाई दशक पुराने उपकेंद्र से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

जर्जर उपकरण और अधिक भार के कारण आए दिन कटौती, लो वोल्टेज की समस्या रहती है। अब इटहरा में बिजनेस प्लान योजना के तहत उपकेंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। एक उपकेंद्र के निर्माण पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बिजली निगम की ओर से प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed