फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A shopkeeper returning home after closing his shop died after being hit by a vehicle there was mourning in th

Bhadohi News: दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार की वाहन की टक्कर से मौत, घर में मातम का माहौल

Thu, 29 May 2025 08:46 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 29 May 2025 08:46 PM IST
सार

ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग पर सदौपुर मोड़ पर हुई दुर्घटना में दुकानदार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दुकान बंद करके लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के बाद मृतक के घर में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
A shopkeeper returning home after closing his shop died after being hit by a vehicle there was mourning in th
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सुरियावां थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग पर सदौपुर मोड़ पर बुधवार की रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक देर रात दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सुरियावां थाना क्षेत्र के सदौपुर गांव निवासी अरुण कुमार शुक्ला उर्फ सोना (45) मतेथु में किराए के मकान पर चाय-पान की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे।

विज्ञापन


बुधवार की रात वे रोज की तरह अरुण कुमार दुकान बंद करने के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। रात क़रीब दस बजे के लगभग ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग पर सदौपुर मोड़ पर पहुंचते ही एक वाहन ने बाइक सवार अरुण को कुचलकर मौके से निकल गई। स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो लोगाें ने उन्हें लहुलूहान हाल में पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र सुरियावां पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने भी हालत नाज़ुक होने पर अन्यत्र रेफर कर दिया। भदोही के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक अरुण कुमार का एक बेटा और एक बेटी है और दोनों बच्चे की उम्र 18 साल से कम है। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और इलाके में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed