फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A population of 2 million lives in narrow lanes, responsibility to extinguish fire lies on four vehicles

Bhadohi News: तंग गलियों में रहती है 20 लाख की आबादी, चार वाहनों पर आग बुझाने की जिम्मेदारी

Fri, 13 Mar 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
A population of 2 million lives in narrow lanes, responsibility to extinguish fire lies on four vehicles
मुसीलाटपुर फायर ब्रिगेड कार्यालय में खड़े वाहन। संवाद
ज्ञानपुर। गर्मी का मौसम आ गया है। अब अगलगी की घटनाएं भी तेजी से बढ़ेंगी। जिले में अग्निशमन विभाग के पास भरपूर संसाधन नहीं है। 20 लाख की आबादी और सघन क्षेत्र में आग बुझाने के लिए सिर्फ चार वाहन हैं। इसमें दो बड़े और दो छोटे वाहन हैं। बड़ी अगलगी की घटना होने पर मिर्जापुर और प्रयागराज से आग बुझाने के लिए वाहनों को बुलाना पड़ता है। जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में करीब 20 लाख की आबादी रहती है। गर्मी शुरू होते ही शॉर्ट सर्किट से अगलगी की घटनाएं सामने आती हैं। खेतों में हाईटेंशन तारों के शॉर्ट सर्किट से अगलगी की घटनाएं होती हैं। आग बुझाने के लिए ज्ञानपुर, भदोही और औराई तहसील में अग्निशमन केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इन संसाधनों की है जरूरत
04 बड़े वाहन
04 छोटे वाहन
06 फायर बुलेट
विभाग के पास उपलब्ध संसाधन
02 बड़े वाहन
02 छोटे वाहन
02 फायर बुलेट
नहीं है हाइड्रोलिक और वाटर बाउजर वाहन
जिले में भदोही, औराई, ज्ञानपुर, सुरियावां और गोपीगंज में बड़ी-बड़ी इमारतें हैं। अगर इन इमारतों में अगलगी की घटना होती है तो बचाव के लिए विभाग के पास पर्याप्त इंतजाम नहीं है। अग्निमशन विभाग के पास न तो हाइड्रोलिक है और न ही वाटर बाउजर वाहन।
विज्ञापन

तंग गलियां बढ़ाती हैं मुसीबत
जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका भदोही है। 28 वार्ड में फैले इस नगर के कई क्षेत्र काफी घने हैं। तंग गलियां अगलगी की घटनाओं के लिहाज से गंभीर खतरे का संकेत दे रही हैं। यदि एक साथ दो या उससे अधिक स्थानों पर आग लग जाए तो हालात पर काबू पाना विभाग के लिए चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-एक
18 मई 2025 को भदोही नगर के रजपुरा स्थित रामलीला मैदान में कालीन की कतरन और ऊल के धागों की बुजबुन कंपनी में आग लग गई थी। इसको बुझाने में दमकल विभाग को काफी परेशानी हुई। रूई कारखाना मालिक मोहम्मद रोशन अली उर्फ रोशन कबाड़ी के मुताबिक अगलगी में 25 लाख रुपये का नुकसान हो गया था। आग पर काबू पाने के लिए जौनपुर और वाराणसी के अग्निशमन विभाग की मदद लेनी पड़ी थी।
केस-दो
19 नवंबर 2025 में भदोही नगर के सहाबाबाद मोहल्ले में सभाशंकर यादव की कालीन कंपनी में आग लगने से कालीन, कच्चा माल जलकर नष्ट हो गया था। इस घटना में सुहाई राम यादव (75) की जलकर मौत हो गई थी। अलगली में 20 लाख से अधिक का नुकसान हुआ था। इसमें प्रयागराज और मिर्जापुर से अग्निशमन वाहनों को बुलाना पड़ा था।
साल 2025 में 322 घटनाओं में 20 करोड़ का जोखिम, 14.38 करोड़ बचाया गया
अग्निशमन विभाग के मुताबिक साल 2025 में अगलगी की 322 घटनाएं हुईं। इसमें 20 करोड़ सात लाख 97 हजार के जोखिम में से विभाग की ओर से 14 करोड़ 38 लाख 28 हजार 200 के सामान को क्षति होने से बचाया गया। जबकि पांच करोड़ 69 लाख 68 हजार के सामान की क्षति हुई।



जिले में आग बुझाने के लिए दो बड़े और दो छोटे वाहन हैं। इसमें एक माघ मेले में भेजा गया है। एक-दो दिनों में आने की संभावना है। दूसरा आजमगढ़ भेजा गया है। वह भी जल्द ही आ जाएगा। अगलगी की घटनाओं को रोकने के लिए विभाग की ओर से हर संभव प्रयास किया जाता है। संसाधनों की कमी के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।

- ओम प्रकाश, अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article