{"_id":"5ea267058ebc3e90784e460e","slug":"a-married-woman-jumped-into-a-well-died-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह से परेशान होकर भदोही में विवाहिता ने कुएं में लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह से परेशान होकर भदोही में विवाहिता ने कुएं में लगाई छलांग, मौत
Fri, 24 Apr 2020 09:41 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 24 Apr 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन और मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
भदोही के पाली क्षेत्र के पलवारपुर गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता ने रहस्यमय परिस्थितियों में कुएं में कूदकर जान दे दी। विवाहिता ने ऐसा कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका खुलासा नहीं हो पाया, लेकिन चर्चा है कि घरेलू कलह के चलते उसने ऐसा किया।
विज्ञापन
गांव निवासी विवाहिता पिंकी देवी पत्नी रमेश ने किसी बात से क्षुब्ध होकर को कुएं में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने महिला के शव को कुएं से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर सुरियावां थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी गुरु ज्ञानचन्द्र पटेल मौके पर पहुंच गए और छानबीन की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन