फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A list of 35 blood donors will be displayed in the government hospitals of the district

Bhadohi News: जिले के सरकारी अस्पतालों में 35 रक्तदाताओं की लगेगी सूची

Sat, 13 Jun 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
A list of 35 blood donors will be displayed in the government hospitals of the district
ज्ञानपुर। अब खून के लिए मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। तीमारदारों को ब्लड बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जरूरतमंद व्यक्ति सीधे रक्तदाताओं से बातकर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एक नई पहल की शुरूआत की है। जिला अस्पताल सहित 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर अब रक्तदाताओं की सूची चस्पा की जाएगी। जिले में कुल 35 डोनर हैं, जो नियमित रूप से समय समय पर रक्तदान करते हैं। इसके अलावा पांच संस्था हैं, जो किसी विशेष डे पर कैंप लगवाती हैं। अक्सर मरीज को जरूरत पर खून नहीं मिलता है। इससे मरीज, तीमारदारों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही, सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल और भानीपुर, डीघ, गोपीगंज, औराई, भदोही, सुरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 20 प्राथमिक स्वास्थ केंद्रों पर डोनरों की सूची चस्पा की जाएगी। रक्तदाता का नाम, मोबाइल नंबर, ब्लाॅक, ब्लड ग्रुप लिखा रहेगा : जिसमें रक्तदाता का नाम, मोबाइल नंबर, ब्लाॅक, ब्लड ग्रुप होगा। इससे जरूरत मंद मरीज, तीमारदार सीधे डोनर से बातचीत कर सकते हैं। ब्लड ग्रुप मैच करने पर डोनर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक आएंगे और रक्तदान करेंगे। सारी प्रकिया पूरी करने के बाद मरीज को दिया जाएगा। अस्पताल के ब्लड बैंक में हमेशा खून का टोटा रहता है। इसका मुख्य कारण लोगों में जागरूकता की कमी है। आज भी लोग रक्तदान करने से पहले सोचते हैं। जबकि चिकित्सकों का मानना है कि रक्तदान करने से शरीर स्वास्थ्य रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed