{"_id":"66fd5f7950d0cfd0db030a4a","slug":"a-high-speed-dumper-crushed-a-woman-one-dead-two-injured-villagers-created-ruckus-on-the-road-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi:तेज रफ्तार डम्फर ने महिला को कुचला, एक की मौत, दो घायल, ग्रामीणों ने सड़क पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi:तेज रफ्तार डम्फर ने महिला को कुचला, एक की मौत, दो घायल, ग्रामीणों ने सड़क पर किया हंगामा
Wed, 02 Oct 2024 08:29 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 02 Oct 2024 08:29 PM IST
सार
ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के असनांव बाजार के समीप बुधवार को दोपहर करीब एक बजे डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार रेशमा (28) निवासी सरोई की मौत हो गई जबकि चचेरा भाई और बेटा घायल हो गए। नाराज ग्रामीणों ने बभनौटी-ज्ञानपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ज्ञानपुर, औराई और भदोही कोतवाली पुलिस, सीओ और दो कंपनी पीएसी मौके पर पहुंची। अधिकारियों के समझाने पर ढाई घंटे बाद करीब साढ़े तीन बजे जाम समाप्त हुआ। इससे मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद डंफर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद हंगामा करते ग्रामीण
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भदोही नगर से सटे सर्रोई बाजार निवासी कल्लू बिंद की 28 वर्षीय पुत्री रेशमा देवी की शादी गोपीगंज के हरिहरपुर निवासी सूरज बिंद के साथ हुई थी। रेशमा कुछ दिन पूर्व अपने चार वर्षीय बेटे लाइगर उर्फ बजरंगी के साथ ससुराल से अपने मायके आई हुई थी।
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर एक बजे अपने चचेरे भाई 20 वर्षीय चंदूलाल बिंद के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी। बभनौटी बाजार से असनांव होते हुए ज्ञानपुर जाते समय जैसे ही पुलिस चौकी असनांव के पास पहुंची उसी दौरान विपरित दिशा से आ रहे डंफर नेटक्कर मार दी। मौके पर ही रेशमा देवी की मौत हो गई जबकि चंदूलाल बिंद और लाइगर उर्फ बजरंगी घायल हो गये हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक डंफर समेत फरार हो गया। वहीं नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे बभनौटी-ज्ञानपुर-असनांव बाजार का आवागमन ठप रहा। जाम हटाने में पुलिस के पसीने छूट गये थे। मौके पर पीएसी के जवानों को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर बुला ली गई। सीओ ज्ञानपुर प्रभात कुमार राय, सीओ भदोही अजय कुमार चौहान मौके पर पहुंचे। किसी तरह समझाने पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रेशमा की मौत से चार साल के बजरंगी के सिर से मां का साया उठ गया।
सीओ ज्ञानपुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।