फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A health worker died after being hit by a sand-laden tractor-trolley

Bhadohi News: बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से स्वास्थ्यकर्मी की हुई मौतक

Sun, 22 Dec 2024 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
A health worker died after being hit by a sand-laden tractor-trolley
गोपीगंज। कोतवाली के अमिलौर गांव मार्ग पर शुक्रवार की देर रात बालू लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली के चपेट में आने से एक स्वास्थ्यकर्मी की मौत हो गई।
विज्ञापन

वह देर रात अस्पताल से ड्यूटी कर घर लौट रहा था। परिजनों का आरोप है कि इस मार्ग से हर दिन बड़ी मात्रा में बालू खनन होता है। जिसे ट्रैक्टर-ट्राॅली से ढोया जाता है। जिसकी चपेट में आने से युवक की जान गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है।
मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र के नंदिनी गांव निवासी साहब लाल का पुत्र डॉ. राज मल्होत्रा भदोही के एक निजी अस्पताल में अपनी सेवाएं देता है।
रात करीब 10 बजे अस्पताल से ड्यूटी कर अपने बाइक से घर जाने के लिए रामपुर घाट के चह की तरफ जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक अमिलौर गांव के सामने पहुंची थी। उसी समय रामपुर घाट से बालू लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे युवक मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से पलटी ट्रैक्टर-ट्राॅली को उठवाकर अपने कब्जे में ले लिया। वहीं परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मामले में मृतक के भाई अनुज ने आरोप लगाया कि रामपुर घाट पर अवैध खनन चल रहा है। रात्रि में चालक मनमाने के तरीके ट्रैक्टर चलाते है। उसी कारण भाई की मौत हुई है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। मृतक को एक डेढ़ वर्षीय पुत्र कृष्णा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed