फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A drain will be built at a cost of one crore rupees, water drainage will be better

Bhadohi News: एक करोड़ से बनेगा नाला, जल निकासी होगी बेहतर

Sat, 13 Jun 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
A drain will be built at a cost of one crore rupees, water drainage will be better
गोपीगंज। नगर के विभिन्न वार्ड में बारिश के बाद एक करोड़ से नाली और नाले का निर्माण कराया जाएगा। इससे जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी। जल भराव से लोगों को मुक्ति मिलेगी। शासन से मंजूरी मिलने पर पालिका निविदा जारी कर दिया है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। गोपीगंज नगर पालिका में कुल 25 वार्ड हैं। करीब एक लाख की आबादी है। छोटी बड़ी मिलाकर 70 से 75 नाली है। नगर के लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना नगर प्रशासन का काम है। वैसे तो हर साल नगर में इंटरलाॅकिंग, नाली, पाइपलाइन दुरुस्तिकरण का काम होता है, लेकिन तब भी सालों से बनी नालियां एवं नाला खराब हो जाते हैं। नाली, नाला निर्माण के लिए दो महीने पहले बोर्ड की बैठक में सभासदों की संस्तुति पर प्रस्ताव भेजा गया, जिसकी स्वीकृति शासन से मिली है। टेंडर प्रकिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

निर्माण के बाद जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी। ऐसे भी खडहट्टी मोहाल, मिर्जापुर तिराहा, स्टेशन रोड, डॉक्टर कॉलोनी, पुरानी बाजार आदि स्थानों पर बारिश के दौरान जल भराव की समस्या होती है। नाली, निर्माण के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी। पालिका के अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक करोड़ से नाला और नाली का निर्माण कराया जाएगा। बजट की स्वीकृति मिल गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed