फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सतीश मिश्र ने सुझाया सत्ता का सूत्र

सतीश मिश्र ने सुझाया सत्ता का सूत्र

Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोपीगंज। गुलाबधर मिश्र इंटरमीडिएट कालेज के मैदान पर आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में रविवार को बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने सत्ता का फार्मूला सुझाया। कहा कि 16 फीसदी ब्राह्मण वोटर अगर बसपा के 24 प्रतिशत कैडर वोट के साथ हाथ मिला लें तो यूपी की सत्ता हमारे हाथ में होगी। साथ ही दिल्ली की गद्दी पर भी मजबूत दावेदारी रहेगी।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य मिश्र ने कहा कि बसपा से पहले किसी राजनीतिक दल ने ब्राह्मणों को सम्मान के काबिल नहीं समझा। इससे ब्राह्मण समाज उपेक्षित होता चला आ रहा है। बसपा मुखिया ने उन्हें सम्मान देना शुरू किया तो अन्य दलों को भी ब्राह्मणों की याद आने लगी। वे भी ब्राह्मणों को रिझाने के लिए सम्मेलन का सहारा लेने लगे। उन्होंने ब्राह्मणों के स्वाभिमान को भी झकझोरा। कहा कि ब्राह्मण समाज इतना नासमझ नहीं है कि इनकी चाल में आकर स्वाभिमान गिरवी रख दे। बोले, 16 फीसदी ब्राह्मण वोटर 24 फीसदी बसपा के कैडर वोटर से हाथ मिला लें तो सल्तनत अपनी होगी। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो राम को ठगा है। जो राम का नहीं हुआ, वह किसी और का क्या होगा। सपा पर बोले 15 माह के शासनकाल में सर्वाधिक ब्राह्मणों का ही उत्पीड़न हुआ है। सम्मेलन में श्री मिश्र ने मौजूद ब्राह्मणों से भदोही लोकसभा प्रत्याशी गोरखनाथ पांडेय, मिर्जापुर लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी को लोकसभा चुनाव में कामयाब बनाने की अपील की। सांसद गोरखनाथ पांडेय ने कहा कि प्रशासन ने सत्ता पक्ष के इशारे पर ब्राह्मणों को सम्मेलन में पहुंचने से रोकने का प्रयास किया। इसके बाद भी भारी तादाद में ब्राह्मण पहुंचे। इससे पूर्व पूर्वमंत्री राकेशधर त्रिपाठी ने सपा की खिंचाई की। कहा कि प्रदेश की सरकार साढ़े चार मुख्यमंत्री चला रहे हैं। अखिलेश यादव आधे मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। इस मौके पर फूलपुर के सांसद कपिल मुनि करवरिया, पूर्व मंत्री सुभाष कुमार पांडेय समेत तमाम बसपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

बसपा ब्राह्मणों की सच्ची हितैषी
ज्ञानपुर। बसपा ब्राह्मण भाईचारा मिर्जापुर मंडल के सह को-ओर्डिनेटर डॉ. आनंद कुमार मिश्रा ने ब्राह्मण सम्मेलन की सफलता पर जनता का आभार जताया। कहा कि बसपा ही ब्राह्मणों की सच्ची हितैषी है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की भूमिका दमदार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed