फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   इमाम चौकों पर बैठाए गए ताजिए

इमाम चौकों पर बैठाए गए ताजिए

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर/भदोही। माहे मुहर्रम का चांद दिखने के बाद से जिले के मुस्लिम बस्तियों में बनाए जा रहे ताजिए नवीं मुहर्रम शनिवार को देर रात तक या हसन और या हुसैन की सदाओं के बीच इमाम चौको पर बैठा दिए गए। इस दौरान इमाम चौकों के पास पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। इमाम चौकों पर ताजिया बैठाते समय मुस्लिम भाइयों ने शहीदाने कर्बला की याद में शहादत नामा पढ़ने के अलावा नौहाख्वानी भी किए। इस दौरान मुहर्रमी ढोल तासाें की आवाज से मुस्लिम बस्तियां गूंजती रहीं। ताजिया चौक पर रखने के बाद फातिहा पढ़कर शिरनी भी तक्सीम की गई और लोगों ने दुआएं करके मिन्नते भी मांगी। प्रशासन के मुताबिक जिले में कुल 486 इमाम चौकों पर ताजिए रखे गए। इसमें कई स्थानों पर हिंदू भाइयों की ओर से ताजिया रखने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

नवीं मुहर्रम की रात में ज्ञानपुर पुरानी बाजार में, कुुंवरगंज तहसील रोड, बालीपुर, भुड़की, ज्ञानपुर देहात में रात्रि दस बजे तक ताजिए बैठाए गए। भदोही कार्यालय के अनुसार नगर क्षेत्र के बीती रात लगभग सौ ताजिए इमाम चौकों पर बैठाए गए। इस दौरान नौहाखानी भी की गई और फातिहा पढ़कर मिन्नते मांगी गईं। नगर क्षेत्र के पीरखांपुर, कसाई टोला में बड़ी चौक पर बड़ी ताजिया, दरोपुर, मुहल्ला जमुंद, बंधवा नई बस्ती, जोगीवीर, हिम्मतपुर बकुचिया, मीरा शहीद के दरगाह, पश्चित मोहल्ला सहित आदि स्थानों पर स्थित इमाम चौकों पर परंपरागत ढंग से ताजियों को बैठाया गया।
विज्ञापन

चौरी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कुल 24 ताजिए इमाम चौकों पर बैठाए गए। इसमें रोटहां में बदरुद्दीन का, फिरोज अली, मोमिनपुर में महमूद आलम और मोहम्मद सलीम आदि के ताजिए शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गागंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में 14 स्थानों पर स्थित इमाम चौकों पर ताजिए देर रात तक बिठाए गए। इसमें मानीडीह, छनौरा, भगीरथी, कुढ़वा आदि गांव शामिल रहे। गोपीगंज संवाददाता के अनुसार नगर क्षेत्र में कुल 30 ताजिए इमाम चौकों पर परंपरागत ढंग से ढोल तासों और नौहाखानी के बीच बैठाए गए। इसमें लाई बाजार में सभासद हनीफ की ओर से बनाया गया बैतुल मुकद्दस का रौजा, चुडि़हारी मोहाल में मलेशिया मस्जिद का रौजा का ताजिया आकर्षण रहा। सुरियावां संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कुल 12 इमाम चौकों पर बीती रात ताजिए बैठाए गए। इसमें बावन बीघा तालाब, कुन्नीपुर, कोशिमा, नेहरूनगर, गांधीनगर आदि शामिल रहे।
ऊंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कोइरौना, वहिदानगर, सुभाषनगर, बिछियां, सरायजगदीश, बिरनई, गोधना आदि स्थानों सौ से अधिक ताजियों को इमाम चौक पर बैठाए गए। इस दौरान जंगीगंज में तमम्मुल शाह का आकर्षण शीशे का ताजिया और सरायजगदीश में शेर अली का ताजिया भोर में चौक पर बिठाया गया। इसी तरह औराई, माधोसिंह, घोसिया, खमरिया, बाबूसरांय, महराजगंज, मोढ़, अभोली, मतेथू आदि स्थानों पर ताजिए परंपरागत ढंग से इमाम चौकों पर बिठाए जाने की सूचना मिली है।

इनसेट
अफवाहाें पर ध्यान न देने की अपील
भदोही। नगर के कल्लन शाह तकिया स्थित जामा मस्जिद पेश इमाम हाफिज परवेज उर्फ अच्छे ने दसवीं मुहर्रम को शांति और अमन चैन की नगर के लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि मुहर्रम सब्र और सच्चाई का पैगाम देता है। इसी तरह पूर्व पालिकाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी ने भी दसवीं मुहर्रम को सभी लोगों से मिलजुल कर संपन्न कराने की अपील की है। जिससे इस मौके पर किसी तरह के आपसी तनाव न होने पाए। उन्होंने बताया कि नगर के सभासदों की ओर से अकीदत मंदों की खिदमत के लिए सक्रियता बरती जाएगी। श्री सिद्दीकी ने किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान ने देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed