फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अब शराब की निकासी आसान नहीं

अब शराब की निकासी आसान नहीं

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आबकारी महकमे से शराब की खेप की उठान अब बिना लाइसेंसधारी ठेकेदार के नहीं हो सकेगी। ठेकेदारों की मनमानी और गड़बड़ी की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए विभाग ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। निर्देश जारी किया गया है कि ठेकेदार के प्रतिनिधि शराब की उठान नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में संचालित 126 देसी शराब की दुकान, 25 अंग्रेजी शराब की दुकान, 36 बीयर की दुकान के ठेकेदार पिछले कई सालों से कहीं भी रहते हुए प्रतिनिधियों के जरिये ही माल की उठान कर लेते थे। इसकी कई बार विभागीय स्तर पर शिकायत भी मिली। शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए आबकारी विभाग ने इस प्रथा को समाप्त कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत देसी, विदेशी मदिरा और बीयर की उठान के लिए लाइसेंसी ठेकेदार को आबकारी कार्यालय पर आकर एक प्रमाणित फोटो देने के साथ अधिकारियों के सामने हस्ताक्षर करना होगा। इसके बाद विभागीय स्तर से शराब की उठान करने दी जाएगी। यह व्यवस्था प्रत्येक उठान के दौरान ठेकेदारों पर प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी जेबी सिंह ने कहा कि पूर्व में आई शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए विभाग की ओर से यह पहल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed