{"_id":"64-80561","slug":"Bhadohi-80561-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने लखनऊ कूच का किया एलान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने लखनऊ कूच का किया एलान
Bhadohi
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश वित्त विहीन माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले रविवार को अंबष्ट आवास पर शिक्षकों की एक बैठक हुई। इसमें 27 नवंबर को लखनऊ में आयोजित वादा निभाओ रैली में पहुंचने का एलान किया गया।
संगठन के जिलाध्यक्ष हंसराज तिवारी ने कहा कि मनरेगा मजदूर से कम मानदेय पर विद्यालयों में बच्चों को शिक्षा दे रहे वित्तविहीन शिक्षक पिछले कई साल से मानदेय की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। सपा सरकार ने चुनावी घोषणा में शिक्षकों को मानदेय लगाने की घोषणा की थी लेकिन सात माह बीत जाने के बाद अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सरकार को जगाने के लिए लखनऊ में 27 नवंबर को वादा निभाओ रैली का आयोजन किया गया है। इसमें जिले के प्रत्येक ब्लाक से कम से कम 100 शिक्षक जाएंगे। शिक्षकों से आह्वान किया कि वह रैली में पहुंचकर अपने हक की आवाज को बुलंद करें। बैठक में बसंतलाल यादव, गोवर्धन यादव, बालेश्वर यादव, सभाजीत तिवारी, पीयूष अंबष्ट, छेदीलाल यादव, अनिल यादव, दीनानाथ यादव, चंद्रमा प्रसाद, अंबिका पांडेय, सतीश आदि रहे।