{"_id":"64-80449","slug":"Bhadohi-80449-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली देवी प्राथमिक विद्यालय पर लगेंगी पटाखा की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली देवी प्राथमिक विद्यालय पर लगेंगी पटाखा की दुकानें
Bhadohi
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। पुलिस चौकी में दिवाली, धनतेरस और कार्तिक पूर्णिमा के मद्देनजर हुई बैठक में त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। इस मौके पर नागरिकों ने नगर में साफ, सफाई, पेयजल और विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुचारु रूप से सुनिश्चित करने की मांग की।
उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर रत्नाकर मिश्र ने कहा कि दिवाली के अवसर पर नगर में पटाखा बेचने वाले सभी दुकानदार मोहल्लों में पटाखा नहीं बेचेंगे। उनके लिए प्राथमिक विद्यालय काली देवी के मैदान में स्थान निर्धारित किया गया है। इस संबंध में दुकानदारों को लाइसेंस भी अविलंब जारी किया जाएगा। त्योहार को देखते हुए बाजार में बड़े माल वाहन सुबह दस बजे तक रात आठ बजे तक प्रवेश नहीं करेंगे। इसके अलावा सफाई, पेयजल और विद्युत की समस्या से नागरिकों ने अवगत कराया। जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाली भीड़ को देखते हुए रामपुर रोड पर खुली नालियों पर पटिया लगवाने का निर्देश दिया गया। जीटी रोड चौराहे के आसपास आटो चालकों के द्वारा जाम लगाने की समस्या को देखते हुए ऐसे चालकों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। बैठक में एसडीएम ज्ञानपुर रत्नाकर मिश्र, सीओ ज्ञानपुर सुख सागर शुक्ल, थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश पांडेय, जेई विद्युत कांछीलाल, चौकी इंचार्ज रामाश्रय यादव, अधिशासी अधिकारी टीएन तिवारी के अलावा रमाकांत गुप्ता, ज्ञानेश्वर प्रसाद अग्रवाल, माबूद खां, शिवशंकर गुप्ता सभासद, दिनेश अग्रहरि सभासद, नंदलाल मौर्य बल्ला सभासद, इजहार खां सभासद, अजीजुल्लाह राइन, सगीर अहमद, गुड्डू चौधरी, बाल मुकुंद कसेरा, मु. अली सहित पटाखा दुकानदार मौजूद रहे।