फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सौ अज्ञात लोगों पर मुकदमे से लोगों में दहशत

सौ अज्ञात लोगों पर मुकदमे से लोगों में दहशत

Mon, 06 Oct 2014 05:31 AM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Mon, 06 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
औराई (भदोही)। थाना क्षेत्र के उगापुर में शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल के बाद 49 लोगों की गिरफ्तारी और सौ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज होने से ग्रामीण दहशत में हैं। उन्हें डर है कि पुलिस उनमें से किसी को किसी भी समय उठा सकती है। विसर्जन में शामिल लोगों की बजाय पुलिस ने ज्यादातर स्थानीय ग्रामीणों को निशाना बनाया है। पुलिस ने रविवार को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रविवार को कई स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन

मालूम हो कि शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल होने के बाद नाराज लोगों ने अनुबंधित बस, एक पुलिस ट्रक सहित कई वाहनों में आग लगा दी थी। बवाल के बाद पुलिस ने 49 लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। जिन लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने की है उसमें अधिकतर उगापुर सहित आसपास के गांवों के लोग हैं। इस मामले में पुलिस ने पांच बाइक, तीन ट्रैक्टर, एक टाटा 407 को सीज किया है। एसओ सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि 49 लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस अराजक तत्वों की तलाश कर रही है ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed