{"_id":"64-141264","slug":"Bhadohi-141264-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीदः सीजन शुरू, बने दस क्रय केंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीदः सीजन शुरू, बने दस क्रय केंद्र
Bhadohi
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। शासन के निर्देश पर एक अक्टूबर को शुरू हो रहे धान खरीद सीजन के लिए जिले में प्रशासन की तरफ से दस क्रय केंद्र बनाए गए हैं। दसों क्रय केंद्र के लिए जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने सोमवार को देर शाम मंजूरी दे दी। गत वर्षो में धान और गेहूं खरीद सीजन में खरीदारी कम होने से प्रशासन ने इस बार क्रय केंद्रों में आधे की कमी हुई है।
पिछले कई बार से लक्ष्य से कम खरीद से निराश परेशान शासन ने निजी क्रय एजेंसियों को अनुमति नहीं दी है। मालूम हो कि शासन के निर्देश पर एक अक्टूबर से 28 फरवरी तक धान खरीद के लिए सीजन निर्धारित है। लेकिन पूर्वांचल के क्षेत्रों में धान की तैयारी देरी में होने से यहां पर तैयारी की गति भी बेहद धीमी चलती है।
इस बार की तैयारी भी इतनी देर हो रही कि सीजन शुरू होने के एक दिन पूर्व प्रशासन की ओर से क्रय केंद्रो की मंजूरी दी गई।
दस क्रय केंद्रों पर में इस बार जिला खाद्य एवं विपणन विभाग और पीसीएफ के महज पांच-पांच रहेंगे। हालांकि शासन से धान की खरीद के लिए अभी तक जिले को लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। लेकिन धान खरीद शुरू होने तक यह भी मिल जाएगा।
विज्ञापन
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजय कुमार का कहना है कि दस क्रय केंद्र इस सीजन में धान खरीद के लिए बनाए गए हैं, जो कि पीसीएफ और मार्केटिंग के पांच-पांच है। उन्होंने बताया कि धान खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी कर दिया गया है, जबकि लक्ष्य नहीं मिला है।