{"_id":"64-141170","slug":"Bhadohi-141170-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरियों को भगाने के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरियों को भगाने के आरोपी गिरफ्तार
Bhadohi
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर/औराई। नाबालिग किशोरियों को बहला फुसलाकर भगाने के आरोपियों को पकड़ने के लिए औराई पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर छापे की कार्रवाई कर पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए लोगों के साथ अपहृत किशोरियों को भी बरामद किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी और किशोरियों की बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी को अपर जिला जज की अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने आरोपियों को जेल और किशोरियों को मेडिकल के लिए भेज दिया।
पहला मामला औराई थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव का है, जहां से गत नौ सितंबर को एक 14 वर्षीय किशोरी को दो युवक बहला फुसला ले गए। परेशान पिता ने कछवां थाना क्षेत्र के कनकसरायं गांव निवासी युवक मनोज शर्मा, मिट्ठू शर्मा के खिलाफ औराई थाने में नामजद तहरीर दिया। पुलिस पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही थी। सोमवार को सुबह सात बजे कटका रेलवे स्टेशन से एसआई सुभाष मिश्र ने आरोपियों को किशोरी सहित गिरफ्तार कर लिया। उधर, दूसरे एक मामले में औराई थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी को बस्ती के ही दो युवकों पर 17 सितंबर को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया गया। लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने युवक अमीर नट, करीम नट और उसके पिता को माधोसिंह तिराहे से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। एसआई अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने लड़की को भी बरामद कर लिया। पकड़े गए आरोपियों और किशोरियों को पुलिस ने एडीजे कोर्ट में पेश किया। अपराध की गंभीरता देखते हुए अदालत ने आरोपियों को जेल भेज दिया।