फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   995 patients attended OPD on Monday

Bhadohi News: सोमवार को 995 मरीजों की रही ओपीडी

Tue, 24 Jun 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
995 patients attended OPD on Monday
ज्ञानपुर। साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को जब जिला अस्पताल खुला तो पर्ची कटाने वाले काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों की भीड़ ही रही। 995 मरीजों की ओपीडी हुई, इन्हें जांच पड़ताल कर दवा उपलब्ध कराई गई। भीड़ अधिक होने से अस्पताल में गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन

बारिश शुरू होते ही मौसमी बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। रविवार को अस्पताल में साप्ताहिक अवकाश होने के कारण सिर्फ इमरजेंसी में मरीजों को देखा गया। सोमवार को अस्पताल खुलने पर ही मरीज आने शुरू हो गए। सुबह साढ़े नौ बजे के करीब पर्ची काउंटर पर मरीजों और तीमारदारों की भीड़ लग गई। पर्ची कटने के बाद ओपीडी में मरीज पहुंचे। चिकित्सक जांच के बाद दवा दिए। जिला अस्पताल में 975 तो सौ शय्या में करीब 200 की ओपीडी हुई। सौ शय्या अस्पताल के फिजिशियिन डॉ. सुशील शुक्ला ने बताया कि इन दिनों अस्पताल में वायरल बुखार, सर्दी जुकाम, जुकाम, पेटदर्द के मरीज पहुंचे। इन्हें जांच पड़ताल कर दवा उपलब्ध कराई गई। कहा बदलते मौसम के बीच तले भूने खाद्य पदार्थ के सेवन से बचें। सेहत को लेकर सतर्कता जरूरी है। लापरवाही बरतने पर बीमार पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed