{"_id":"673658ddf992a704a70ab904","slug":"97-connections-cut-fir-registered-against-three-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-118980-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 97 के कटे कनेक्शन, तीन पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 97 के कटे कनेक्शन, तीन पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
भदोही सब डिविजन सहित बभनौटी विद्युत उपकेंद्र के तहत बृहस्पतिवार को बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दरम्यान 97 बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। साथ ही तीन पर एफआईआर दर्ज किए गए। जुमार्ना के तहत 7.50 लाख रुपये वसूले गए। दोबारा बिना कनेक्शन के बिजली न उपयोग करने का अल्टीमेंट दिया गया।
एसडीओ अवधेश कुमार पाल और जेई ज्योति प्रकाश, मनोज कुमार ने बताया कि भदोही सब डिविजन में बिजली चेकिंग में 65 कनेक्शन काटे गए हैं। इसके अलावा 6.50 लाख की वसूली हुई है। तीन लोगों को बकाये में बिजली कटने के बाद भी कनेक्शन जोड़ कर बिजली का इस्तेमाल करते पकड़ा गया। उन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बभनौटी विद्युत उपकेंद्र के ममहर फीडर अर्तगंत चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां 22 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा गया। जुर्माना के रूप में एक लाख रुपये वसूले गए। विद्युत चोरी को लेकर प्रशासन सख्त है। बिना कनेक्शन यदि बिजली का उपयोग कर रहे हैं। तो यह अपराध है। चेकिंग के दौरान अवर अभियंता कुंवर ज्योति प्रकाश, राजकुमार, जय प्रकाश, राघवेंद्र सिंह, साधु यादव, डब्बू पांडेय, ऋषि यादव आदि विद्युतकर्मी मौजूद रहे।