फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   95 percent cases pending in resolution day

समाधान दिवस में लंबित रह गए 95 फीसदी मामले

Sat, 23 Jul 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
95 percent cases pending in resolution day
सुरियावां थाने में समाधान दिवस पर फरियाद सुनतीं डीएम आर्यका अखौरी और एसपी डॉ. अनिल कुमार। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जिले के सभी नौ थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दराज से आने वाले फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। डीएम आर्यका अखौरी और एसपी डॉ. अनिल कुमार ने सुरियावां में जन शिकायतें सुनीं। इस मौके पर 95 फीसदी मामले लंबित रह गए।
विज्ञापन

डीएम आर्यका अखौरी ने राजस्व विभाग और पुलिस महकमे से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतें। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके का निरीक्षण कर प्राथमिकता से शिकायतों का निस्तारण करें। यहां आए 29 मामलों में दो निस्तारित किया गया। इस मौके पर तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति, ईओ सोनल जैन, थाना प्रभारी विश्वज्योति राय आदि रहे। ज्ञानपुर कोतवाली में उप निरीक्षक पूजा कौर ने पीड़ितों की फरियाद सुनी। कहा कि समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाए। भूमि संबधित मामला हो तो पुलिस व राजस्व विभाग की टीम स्थलीय निरीक्षण कर पीड़ितों की समस्या का समाधान कराएं। यहां आए 13 में एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। दुर्गागंज थाने में सीओ अजय कुमार चौहान और नायब तहसीलदार बलवंत उपाध्याय की देखरेख में समाधान दिवस हुआ। पांच शिकायतों में सभी लंबित रह गई। इस मौके पर निरीक्षक चित्रकुट पुरी, कानूनगो अरविंद कुमार यादव आदि रहे। ऊंज थाने में 17 प्रार्थना पत्रों में एक, चौरी में चार मामलों में दो का निस्तारण हुआ। गोपीगंज कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती की देखरेख में समाधान दिवस हुआ। यहां 24 प्रार्थना पत्रों में एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। सभी टीमों को मामला निस्तारित करने के लिए मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed