फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   94 cases were received at the 'Samadhan Diwas

Bhadohi News: समाधान दिवस में 94 मामले आए, राजस्व के सभी 74 लंबित

Sun, 28 Jun 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
94 cases were received at the 'Samadhan Diwas
ज्ञानपुर। जिले के सभी नौ थानों में शनिवार को समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें कुल 94 प्रार्थना पत्र आए। पुलिस विभाग के 20 मामलों का निस्तारण किया गया जबकि राजस्व के सभी 74 मामले लंबित रह गए। राजस्व विभाग के बढ़ते मामलों को लेकर अफसरों ने चिंता जताई। टीम गठित हर सभी मामलों का निस्तारण का निर्देश दिया। डीएम शैलेश कुमार और एसपी अभिनव त्यागी ने सुरियावां थाने में पहुंचकर जन शिकायतें सुनी। कहा कि दूर-दराज से आने वाले फरियादियों की समस्याएं प्राथमिकता से निस्तारित किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो पाए। डीएम ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार थानेदार काम करें।
विज्ञापन

गर्मी में सभी थानों में पानी और छांव की समुचित व्यवस्था की जाए। जिससे लोगों को परेशान न होना पड़े। समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से एक सप्ताह के अंदर निस्तारण कराना सुनिश्चित कराएं। ज्ञानपुर कोतवाली में एडीएम न्यायिक विजय नारायण सिंह ने शिकायतें सुनीं। यहां आए 10 शिकायतों में एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक एके राय, लेखपाल रजनीश बघेल आदि रहे। सभी नौ थानों में कुल 94 मामले आए। जिसमें पुलिस के 20 मामले निस्तारित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed