{"_id":"6232216b5642fc41b542dcd0","slug":"93-children-aged-12-to-14-got-anti-coronavirus-vaccine-bhadohi-news-vns6436255147","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 से 14 वर्ष के 93 बच्चों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 से 14 वर्ष के 93 बच्चों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन को लेकर बुधवार को बच्चों में कॉफी उत्साह दिखा। 12 से 14 साल तक के बच्चों ने हंसी खुशी के साथ बुधवार को महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय में पहुंचकर टीका लगवाया। उनका कहना था कि अब हम भी सुरक्षित हैं। पहले दिन 93 बच्चों को टीका लगाया गया।
जिले में कोविड 19 टीकाकरण अभियान के तहत 12 से 14 वर्ष तक की उम्र के बच्चों को टीका लगाने की शुरूआत बुधवार को हो गई। यहां सौम्या, अंजलि, रोहित, अभी, अभिराज, हसनैन, साक्षी, गुड़िया, दीपक, काजल, अंकित, साक्षी, गुडिया आदि सहित कुल 93 बच्चों ने टीके की पहली डोज ली। चिकित्सालय में जैसे ही बच्चों को टीका लगना शुरू हुआ, बच्चों की भीड़ दिखने लगी। वैक्सीनेशन करवाने अभिभावकों के साथ कुछ बच्चे नजर आए। वहीं, विद्यालय के शिक्षक भी कुछ बच्चों को साथ लेकर आए थे। वैक्सीनेशन के लिए बच्चों का प्रमाण पत्र आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र आदि होना जरूरी था। कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर देहात के 25 बच्चों को प्रधानाचार्य अनीता मालवीय के नेतृत्व में सहायक अध्यापक भानु प्रकाश ने शिविर तक ले जाकर टीका लगवाया। शुुरू में कुछ बच्चे जरूर डरे, लेकिन टीका लगाने के बाद सभी खुश दिखे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार दूबे ने बताया कि चिकित्सालय में सुबह टीकाकरण का शुुुभांरभ हुआ। उसके बाद से बच्चों को कोविड की डोज दी गई। उन्होंने बताया कि अब होली के बाद टीका लगाया जाएगा। सीएमओ ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि अपने मित्रों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। साथ ही बाहर मॉस्क जरूर लगाएं, दो गज की दूरी का पालन करें। कोविड नियमों का पालन करके बचा जा सकता है। ज्ञात हो, सभी श्रेणी को मिलाकर अब तक जिले के 12 लाख 91 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोनारोधी पहली डोज लग चुकी है। दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या आठ लाख 94 हजार से कुछ ज्यादा है। वहीं बूस्टर डोज लगवाने वाले 17 हजार 238 हैं।