{"_id":"5c9a7533bdec221444247d73","slug":"91553626419-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह तक रिजर्वेशन फुल,वेटिंग टिकट से चल रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह तक रिजर्वेशन फुल,वेटिंग टिकट से चल रहा काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपीगंज। मायानगरी को जोड़ने वाली ट्रेनों से यात्रा करना किसी मुश्किल से कम नहीं साबित हो रहा है। कोई भी रूट हो, दो माह के लिए रिजर्वेशन फुल हो चुके हैं। यात्री वेटिंग और तत्काल टिकट से काम निकालने को विवश हो रहे हैं।
होली पर्व बीतने के बाद जाने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ आरक्षण काउंटरों पर पहुंच कर टिकट के लिए लंबी लाइनों में समय बिता रहे हैं। खिड़की खुलने के कुछ ही देर बाद टिकटों की बुकिंग फुल होने का बोर्ड लगा दिया जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक ज्ञानपुर रोड महानंद ने बताया कि मंडुआडीह-इलाहाबाद सिटी खंड से होकर मुंबई जाने वाली ट्रेनों में जगह तक नहीं मिल पा रही है। वेटिंग लिस्ट काफी लंबी हो जाने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। तत्काल टिकट भी कुछ ही समय में फुल हो जा रहे हैं।