{"_id":"5c154566bdec225a267a49d7","slug":"91544897894-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकार साबित हो रही नवीन सब्जी मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकार साबित हो रही नवीन सब्जी मंडी
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। नगर पालिका से लाखों की लागत से दरोपुर में निर्मित नवीन सब्जी मंडी बेकार सिद्ध हो रही है। चार वर्ष पूर्व जगह जगह सड़क की पटरियों से हटाकर सब्जी विक्रेताओं को नवीन सब्जी मंडी स्थानांतरित किया गया था, लेकिन वह प्रयास असफल साबित हुआ और फिर से सड़क की पटरियों पर जगह जगह दुकानें लगने लगी हैैं। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल का कहना है कि बोर्ड की बैठक में उक्त मंडी के बारे में विचार किया जाना है। यदि ठीक समझा गया तो इसका दूसरे रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
नगर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, तिराहों पर सब्जी के दुकानदारों का कब्जा है। पटरी पर लगने वाली दुकानों से शाम होते ही जाम की स्थिति हो जाती है। ऐसा हर रोज शाम को रेलवे स्टेशन मोड़ पर, अहमदगंज गजिया में, भरत पैलेस तिराहा और रामलीला मैदान के पास देखा जा सकता है। हाल यह हो जाता है कि दुकानों पर ग्राहकों और उनकी बाइक से सड़क पर आवागमन के लिए संकरा रास्ता बचता है, जिससे आए दिन जाम लगता है।
वर्ष 2014 में जाम की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका ने दरोपुर में 15 लाख की लागत से नवीन सब्जी मंडी का निर्माण कराकर दुकानदारों को सड़कों से हटकर वहां जाने का निर्देश दिया था। शुरू के कुछ सप्ताह तक पालिका अधिकारियों और तहसील अधिकारियों ने भी अभियान चलाया, लेकिन कुछ दिन बाद लोग वापस पुराने स्थानों पर आ गए। अब स्थिति यह है कि फिर से सड़क पर जाम लगने लगा है। इस बावत पालिकाध्यक्ष ने बताया कि बोर्ड की बैठक में इस पर विचार करना है कि उसका किस रूप में इस्तेमाल हो सकता है। बोर्ड के निर्णय लेते ही कुछ किया जाएगा।