फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   नई बाजार ईओ: डीएम से दो सभासदों की सदस्यता रद करने की मांग

नई बाजार ईओ: डीएम से दो सभासदों की सदस्यता रद करने की मांग

Sat, 17 Nov 2018 10:31 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
नई बाजार ईओ: डीएम से दो सभासदों की सदस्यता रद करने की मांग

विज्ञापन

नई बाजार। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी सोनल जैन ने दो सभासद पतियों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने, सरकारी वस्तु को क्षति पहुंचाने और मारपीट का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को पत्रक देकर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पत्रक में उनकी सभासद प त्नियों की पंचायत की सदस्यता रद करने की भी मांग भी की गई है।
शुक्रवार को कुछ सभासदों ने ईओ पर विकास कार्यों पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाते हुए पंचायत कार्यालय में नारेबाजी की थी। शनिवार को ईओ ने डीएम को घटनाक्रम का हवाला देते हुए विस्तृत पत्र भेजा। कहा कि वार्ड संख्या 10 की सभासद फिरोजा बानो के पति शाहिद अंसारी तथा वार्ड संख्या 2 की सभासद सुनीता देवी के पति खोवा सोनकर जबरन बगैर शुल्क दिए पानी का टैंकर ले जाने का प्रयास किया। मना करने पर कार्यालय का मेन गेट बंद कर हंगामा, तोड़फोड़ की। तीन प्लास्टिक की कुर्सियां तोड़ दी और सफाई कर्मी मोहन लाल को गाली देकर मारपीट की।
विज्ञापन

डीएम को यह भी बताया कि घटना के बाद एसडीएम यमुनाधर चौहान को भी अवगत कराया गया था। जिन्होंने मौके पर पुलिस भेजा तब जाकर मामला शांत हुआ। ईओ ने दोनों सभासदों की सदस्यता रद करने की कार्रवाई के साथ उनके पतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। ईओ ने यह भी कहा है कि सभासद पतियों की ओर यहां आए दिन इस तरह का दुर्व्यवहार करने से पंचायत के कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होता है। पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सख्त कार्रवाई आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed