{"_id":"5bdf4499bdec2269991774a2","slug":"91541358745-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास की मांग को दबाने की हो रही साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास की मांग को दबाने की हो रही साजिश
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर सशक्त समाजवादी पार्टी का चल रहा बेमियादी धरना रविवार को भी जारी रहा। धरने के 34वें दिन भी मरम्मत का कार्य शुरू न होने से जिला प्रशासन के प्रति लोगों में नाराजगी है। वहीं विकास के प्रति डीएम के रवैए पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा की वह जिले के विकास के प्रति गंभीर नहीं हैं। इस दौरान आंदोलनकारियों ने कहा की अगर जल्द मरम्मत का काम शुरू नहीं कराया गया तो वह हिंसात्मक प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ यादव ने कहा कि वह जनहित से जुड़े कार्य कराने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं लेकिन जिला प्रशासन मानने को तैयार नहीं है। जिससे यह साफ होता है की जिला प्रशासन विकास के प्रति जरा भी गंभीर नहीं है। वहीं स्थानीय प्रशासन उनकी आवाज को दबाने की साजिश में जुटा हुआ है, लेकिन उनके इस इरादे को सफल नहीं होने दिया जाएगा। सशक्त समाजवादी पार्टी के धरने को आधा दर्जन पार्टियों का समर्थन मिला है। जिसमें प्रगतिशील मानव समाज पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, गोंडवानी गणतंत्र पार्टी, आम आदमी पार्टीआदि है। आंदोलनकारियों ने कहा की जिले के विकाश को लेकर जिला प्रशासन का रवैया ठीक नहीं है। जब तक उक्त मार्ग के मरम्मत का काम शुरू नहीं होगा, बेमियादीआंदोलन चलता रहेगा। मौके पर शोभनाथ गौतम, पारसनाथ बिंद, दीपचंद्र, रमाकांत, सोनू, सुभाष, आदि रहे।