{"_id":"5bdb3fdcbdec2269952dc260","slug":"91541095388-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षित वाहन चलाएं, जीवन को बचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षित वाहन चलाएं, जीवन को बचाएं
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुलिस लाइन परिसर में बृहस्पतिवार को यातायात माह का शुभारंभ किया गया। एसपी राजेश एस ने हरी झंडी दिखाकर स्कूली बच्चों को रवाना किया। नगर भ्रमण के दौरान सेंट थॉमस स्कूल ज्ञानपुर के बच्चों ने लोगों से सुरक्षित वाहन चलाने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर एसपी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से जीवन सुरक्षित रहता है। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया चलाते समय सीट बेल्ट बांधना जरूरी है। मोबाइल से बात, शराब पीकर वाहन चलाना जानलेवा है। एएसपी डॉ. संजय कुमार, सीओ यादवेंद्र, यातायात प्रभारी जेपी यादव आदि ने भी लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया।
धर्मेन्द्र पाल
धर्मेन्द्र पाल